shradh paksha
✕

अमेरिका में नई मुसीबत, जंगल में लगी भीषण आग 10 लाख एकड़ में फैली, हजारों घर जलकर खाक

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (09:49 IST)
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग महज एक सप्ताह में लगभग दस लाख एकड़ तक फैल चुकी है और हजारों घरों को नष्ट कर चुकी है, जबकि दमकल कर्मी आग को रोकने के लिए लगातार जूझ रहे हैं। हालांकि इस सप्ताहांत नई आग भड़कने की आशंका जताई गई है, जिसने राज्य के दमकल कर्मियों को चिंता में डाल दिया है।

इस आपात स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संघीय सहायता प्रदान करने के लिए एक बड़ी आपदा घोषणा की।

राज्य के गनर्वर गेविन न्यूजॉम ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा इस संकट के समय में आग से प्रभावित काउंटी के लोगों के आवास और अन्य सामाजिक सेवाएं मुहैया कराने में मदद करेगी।

सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में दो हिस्सों में लगी इस भीषण आग ने आकार के आधार पर हाल के राज्य के इतिहास में दूसरे और तीसरे सबसे बड़ी वनाग्नि के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

राज्य के दमकल अधिकारियों ने बताया कि हल्की हवाओं, ठंडी और अधिक आर्द्र रात के मौसम से दमकल कर्मियों को मदद मिली, लेकिन गर्म, शुष्क मौसम, तेज हवा चलने और बिजली गिरने संबंधी पूर्वानुमान से उनके प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है।

‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने रविवार सुबह से लेकर सोमवार दोपहर तक खाड़ी क्षेत्र और सेंट्रल कोस्ट के पास और भयंकर आग लगने के खतरे की चेतावनी जारी की है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख