Hanuman Chalisa

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग बेकाबू

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (07:59 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया है हालांकि इस भीषण आग के कारण बंद किए गए लॉस एंजिलिस और लॉस वेगास को जोड़ने वाले राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
 
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के जंगलों में लगी आग के कारण लॉस एंजिलिस और लॉस वेगास को जोड़ने वाले राजमार्ग को बंद कर दिया गया था जिसे यातायात के लिए अब खोल दिया गया है। आग के कारण आस पास के इलाकों के लगभग 35 हजार मकान नष्ट हो गए हैं और 80 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। क्षेत्र में स्थित सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
 
आग लगभग तीस  हजार एकड़ इलाके में लगी हुई है और इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के 1600 कर्मचारियों का काम पर लगाया गया है।
 
अमेरिका में शुष्क और गर्म मौसम  के कारण अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस इलाके में दिसंबर तक जंगल में आग लगने की ऐसी घटनायें होती रहेंगी।
 
आग के कारण अब तक 175 इमारत और व्यावसायिक प्रतिष्ठान नष्ट हो गए हैं जिसमें 150 वर्ष पुरानी मथेडिस्ट चर्च भी शामिल है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (वार्ता) 
Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

LIVE: अमरनाथ यात्रा : 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

फ्रांस की मोरोक्को पर 2 गोलों की जीत के बाद पेरिस में भड़के दंगे (Video)

चंपत राय समेत 3 दिग्गजों की डिजिटल ID ब्लॉक, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट को लेकर सिरफुटौव्वल, अवधेश नायक और घनश्याम सिंह की बयानबाजी से बढ़ी तकरार

सीएम योगी का सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

अगला लेख