kundali milan
✕

सुभाषचंद्र बोस पर अरुण जेटली के ट्वीट पर बवाल...

Updated: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (07:47 IST)
कोलकाता। वित्तमंत्री अरुण जेटली के ट्विटर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने संबंधी ट्वीट पर बवाल मच गया। हालांकि इस पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने इस ट्वीट को हटा लिया।  
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि वह महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के 'दुखद ट्वीट' से स्तब्ध है।
 
जेटली ने सुभाष चंद्र बोस को उनकी 'पुण्यतिथि' पर श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि इस पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने बाद में इस ट्वीट को हटा लिया। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'आज रक्षाबंधन है, मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती लेकिन आज सुबह नेताजी पर अरुण जेटली जी के दुखद ट्वीट से स्तब्ध हूं। हम सब आहत हैं।'
 
 
इससे पहले जेटली ने ट्वीट कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम और त्याग की मूर्ति थे। हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते है। इस ट्वीट पर विवाद होता देख जेटली ने इसे बाद में हटा लिया।
 
दरअसल सरकार ने पहले यही माना था कि 18 अगस्त 1945 को ताइवान में हुई हवाई दुर्घटना में सुभाष चंद्र बोस का निधन हो गया था। हालांकि उनके निधन को लेकर अब भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है, जहां कुछ लोग मानते हैं कि उस दुर्घटना के बाद भी बोस जीवित थे। उनकी मौत आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है।
 
जेटली के इस ट्वीट का विरोध करते हुए नेताजी के पड़पोते चंद्र बोस ने भी केन्द्रीय मंत्री से माफी की मांग की है।  चंद्र बोस इस वर्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। (वार्ता) 
Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख