ramcharitmanas
✕

यमन के होदीदाह बंदरगाह पर लगी भीषण आग

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (21:02 IST)
अदेन। यमन में हाउती लड़ाकों के नियंत्रण वाले होदीदाह बंदरगाह पर शनिवार को भयंकर आग लग गई, जिसमें खाना पकाने के ईंधन और खाद्य पदार्थों से भरे कई गोदाम नष्ट हो गए। बंदरगाह श्रमिकों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आग 11 बजे आग लगी। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।


टेलीविजेन के फुटेज में घटनास्थल पर धुएं के मोटे गुब्बारे आसमान में उठते तथा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। लाल सागर पर स्थित होदीदाह बंदरगाह, यमन में आवश्यक भोजन और सहायता की आपूर्ति सहित, विभिन्न सामग्रियों के होने वाले आयात का संचालन करता है।

अरब की खाड़ी के सबसे गरीब देशों में शुमार इस देश में तीन साल तक चले युद्ध ने इसे अकाल के कगार पर धकेल दिया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक कर्मचारी ने रायटर से कहा, आग ने बड़ी मात्रा में ईंधन, मानवीय सहायताओं और खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच होगी। हाउती द्वारा संचालित सबा संवाद समिति ने बंदरगाह पर आग लगने की पुष्टि की है लेकिन इसका कारण नहीं बताया है। बंदरगाह के श्रमिकों ने कहा कि गोदामों में युद्ध के कारण विस्थापित लोगों के लिए भारी मात्रा में गद्दे रखे हुए थे।

युद्ध के कारण 10,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और अर्थव्यवस्था को पूरी तरह पंगु कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दो करोड़ 20 लाख लोगों को राहत सहायता की आवश्यकता है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख