ramcharitmanas

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बहन फरयाल तालपुर फर्जी खाता मामले में गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 15 जून 2019 (01:23 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने फर्जी बैंक खातों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बहन को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।
 
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने फरयाल तालपुर (61) को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को उनके भाई और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी को गिरफ्तार किया गया था।
 
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी बैंकों खातों से कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग के एक बहुचर्चित मामले में सोमवार को 2 नेताओं की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने ब्यूरो को जरदारी और तालपुर को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी। उनके पास देश के उच्चतम न्यायालय में अपील करने का विकल्प है।
 
'जियो न्यूज' ने ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से कहा कि तालपुर को उनके इस्लामाबाद आवास में ही हिरासत में रखा जाएगा। उनके आवास को उपजेल घोषित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूरो शनिवार को तालपुर को अदालत में पेश कर सकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख