Hanuman Chalisa

फेसबुक कार्यालय को मिली बम की धमकी, पूरी इमारत की ली तलाशी

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (20:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक के कार्यालय में बुधवार को बम रखे होने की धमकी के बाद उसे खाली कराया गया। कुछ घंटों तक तलाशी और जांच के बाद कर्मचारियों को कार्यालय के भीतर जाने की अनुमति दे दी गई।


कंपनी की प्रवक्ता जी. ग्रडिना ने एक बयान जारी कर बताया कि मेलो पार्क स्थित फेसबुक कार्यालय में बम रखे होने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय के सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, हम इस धमकी की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

पुलिस को फेसबुक कार्यालय में बम रखे होने की रिपोर्ट मिली थी जिसके बाद कार्यालय को पूरी तरह खाली करा लिया गया था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने पूरी इमारत की तलाशी ली है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के कर्मचारियों की भी तलाशी ली गई है लेकिन कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

एनबीसी ने बताया कि न्यूयॉर्क पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। अप्रैल में सैन फ्रांसिस्को स्थित यूट्यूब मुख्यालय पर गोलीबारी के बाद सभी प्रौद्योगिकी कंपनियों की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख