shradh paksha
✕

धार्मिक जुड़ाव फेसबुक पर भाषा के इस्तेमाल को करता है प्रभावित

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (23:50 IST)
वॉशिंगटन। धार्मिक लोगों के अपने फेसबुक पोस्ट में ‘खुशी’, ‘परिवार’ और ‘प्रेम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की अधिक संभावना होती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन दल में शामिल लोगों ने माय पर्सनैलिटी ऐप से डेटा एकत्र किया जिसने फेसबुक उपयोगकर्ताओं से अपने धार्मिक जुड़ावों के बारे में बताने को कहा था।
 
यह अध्ययन फेसबुक के 12,815 उपयोगकर्ताओं पर किया गया जिसमें पाया गया सकारात्मक भावना और सामाजिक शब्दों का इस्तेमाल धार्मिक जुड़ाव से जुड़ा हुआ है जबकि ‘गुस्सा’ और ‘सोच रहा हूं’, जैसे भावनात्मक शब्दों का इस्तेमाल उन लोगों के लिए ज्यादा सामान्य है जो धार्मिक नहीं हैं। अमेरिका के पेन्सीलवानिया विश्वविद्यालय के डेविड याडें ने कहा कि गैर धार्मिक लोग शरीर और मौत का अक्सर ही इस्तेमाल करते हैं।
 
अध्ययन दल में शामिल लोगों ने माय पर्सनैलिटी ऐप से डेटा एकत्र किया जिसने फेसबुक उपयोगकर्ताओं से अपने धार्मिक जुड़ावों के बारे में बताने को कहा था। धार्मिक लोगों ने आशीर्वाद और प्रार्थना जैसे धार्मिक शब्दों का अधिक इस्तेमाल किया। उन्होंने प्रेम और परिवार जैसे सकारात्मक शब्दों के इस्तेमाल के प्रति अधिक रुचि प्रदर्शित की। वहीं, गैर धार्मिक लोगों ने गुस्सा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। (भाषा)
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख