biodatamaker

Apple यूजर्स के लिए बड़ा खतरा बना फेस टाइम सिक्योरिटी बग, इस तरह खुला राज...

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (10:49 IST)
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सॉफ्टवेयर कंपनी एप्पल ने ‘ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग’ के कारण उपभोक्ताओं की जानकारी के बिना उनकी बातचीत सुने जाने के मामले में शुक्रवार को माफी मांग ली।
 
एप्पल ने एक बयान जारी कर कहा, 'ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग की गड़बड़ी ठीक कर ली गई हैं और कंपनी इस फीचर को फिर शुरू करने के लिए अगले सप्ताह एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी। हम इस बग के बारे में जानकारी देने के लिए थॉम्पसन परिवार का शुक्रिया अदा करते हैं।'
 
कंपनी ने कहा, 'हम इस गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुए और इस समस्या को लेकर चिंतित अपने सभी ग्राहकों से तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम अपने ग्राहकों के धैर्य की सराहना करते हैं और हमने गड़बड़ी दूर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।' 
 
इस तरह हुआ मामले का खुलासा : 19 जनवरी को एरिजोना में एक 14 वर्षीय किशोर ने इस गड़बड़ी का पता लगाया था। वह अपने दोस्तों के साथ ग्रुप फेसटाइमिंग कर रहा था तो उसे पता चला कि वह अपने उस दोस्त की बातें भी सुन सकता है जिसने लाइव चैट के लिए उसकी कॉल रिसीव नहीं की थी। किशोर की मां मिशेल थॉम्पसन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इसके बारे में एप्पल को सूचित करने का प्रयास किया था। 
 
बग से खतरे में पड़ी यूजर्स की गोपनियता : गौरतलब है कि एप्पल के आईफोन, आईपैड्स और कंप्यूटर में यह बग आने से उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता खतरे में पड़ गई थी। बग के चलते बिना कॉल रिसीव किए भी दूसरे उपयोगकर्ता की बातें सुनी जा रही थीं। यही नहीं, इनकमिंग कॉल को बंद किये जाने पर कॉल करने वाले का वीडियो भी दिखाई पड़ रहा था।
 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख