suvichar

बढ़ती उम्र में व्‍यायाम से दिल होता है फिर से जवान

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (00:44 IST)
ह्यूस्टन। हफ्ते में चार या पांच बार कसरत कर लेने से बढ़ती उम्र में दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है। एक अध्ययन से यह निष्कर्ष सामने आया है।
 
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, व्यायाम का सबसे ज्यादा फायदा उठाने के लिए 65 साल के पहले से ही यह शुरू किया जाना चाहिए जब हृदय में कुछ गतिशीलता और फिर से चुस्त-दुरुस्त होने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी भी व्यक्ति को हफ्ते में चार से पांच बार व्यायाम करना चाहिए, क्योंकि हफ्ते में दो-तीन बार व्यायाम करना काफी नहीं होता है।
 
अमेरिका के टैक्सास विश्वविद्यालय में अध्ययनकर्ता बेंजामिन लेवीने ने कहा, पिछले पांच साल में हमारी टीम की ओर से सिलसिलेवार अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि कसरत की इतनी ‘खुराक’ जीवन के लिए फायदेमंद है।
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि लोगों को ब्रश करने और नहाने जैसी निजी स्वच्छता की आदतों की तरह ही कसरत करने की इस आदत को भी अपना लेना चाहिए। अध्ययन में 50 से ज्यादा भागीदारों को दो समूहों में बांटा गया था और दो साल तक उनके व्यायाम की निगरानी की गई। इसके बाद यह नतीजा निकाला गया। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख