Hanuman Chalisa

सोते समय ज्यादा पसीना आने से हो सकता है कैंसर, टीबी का खतरा, रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (11:18 IST)
लंदन। हममे से कई लोगों को सामान्य तापमान पर भी रात में सोते समय पसीना आता है। कभी-कभी तो सर्दी और बरसात के मौसम में भी ये पसीना इतना अधिक होता है कि हमारे कपड़ों के साथ-साथ बिस्तर को भी भिगा देता है। लेकिन, अगर सोता हुआ कोई व्यक्ति पसीने में लतपथ होकर जाग जाता है, तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। 
 
'द न्यू यॉर्क टाइम्स' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के शिकागो स्थित रश यूनिवर्सिटी के मेडिसिन डिपार्टमेंट की डॉ केट रोलैंड ने दावा किया है कि कभी कभार पसीना आना शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का हिस्सा हो सकता है। लेकिन, अक्सर पसीना आना किसी गंभीर बीमारी का शुरूआती संकेत हो सकता है।  
 
बुखार, वजन घटने, थकान, खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि तकलीफों के साथ अगर रात को सोते समय ज्यादा पसीना आता है तो इसे लिम्फोमा कैंसर, एचआईवी एड्स, मलेरिया और ट्यूबरक्लोसिस जैसी बीमारियों की चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा स्ट्रोक, डिसरिफ्लेक्सिया, ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी, एंग्जाइटी, मोटापा, हृदय रोग, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पार्किंसन जैसी बीमारियों की शुरुआत में भी पसीना आता है।  
 
इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर कहते हैं कि आमतौर पर शरीर का तापमान बढ़ जाने के कारण पसीना आता है। लेकिन, अगर कमरे का तापमान कम करने के बाद भी पसीना आ रहा है और ऐसा कई दिनों से हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। सोते समय सांस लेने की तकलीफ होने से भी पसीना आता है। ऐसे में शीर्ष चिकित्सक इस बात की सलाह देते हैं कि सोने के ठीक पहले एक्सरसाइज करने, शराब या किसी तरह का गर्म पेय पीने और ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

अगला लेख