ramcharitmanas
✕

लगातार तीसरे दिन मिले 20,000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 54 की मौत

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। 20,408 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 40 लाख 138 हो गई। हालांकि बड़ी संख्‍या में नए मरीज मिलने के बाद भी देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या गुरुवार को मुकाबले कम रही।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज कर्नाटक में सामने आए। यहां 2,130 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 1,997, केरल में 1,609, तमिलनाडु में 1,624, पश्चिम बंगाल में 1,284, कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं दिल्ली में 1,245, हिमाचल में 930 और गुजरात में 1,128 ओडिशा में 1,020 नए मरीज मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 54 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 26 हजार 312 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 43 हजार 988 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 604 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
 
20,958 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 30 हजार 442 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है। 
 
अब तक 203.94 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। इनमें में 33 लाख 87 हजार 173 वैक्सीन शुक्रवार को लगाए गए। पिछले 24 घंटे में 4,04,399 लोगों की कोरोना जांच गई गई।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

अगला लेख