ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की जमानत अवधि बढ़ाई

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (21:02 IST)
लाहौर, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को यहां स्थित आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में पेश हुए और अदालत ने तीन मामलों में उन्हें मिली अग्रिम जमानत की अवधि 13 जून तक बढ़ा दी। अदालत के अधिकारी ने कहा कि इन तीन मामलों में लाहौर स्थित शीर्ष सैन्य कमांडरों के आवास पर हमले का मामला भी शामिल है।

सत्तर वर्षीय इमरान एटीसी, लाहौर के समक्ष कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपस्थित हुए और दोहराया कि उन्हें अपने जीवन पर ‘गंभीर खतरे‘ का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ता जिल्ले शाह की हत्या के मामले में मिली जमानत की अवधि बढ़वाने के अनुरोध के साथ लाहौर उच्च न्यायालय के समक्ष भी पेश हुए। लाहौर उच्च न्यायालय ने इमरान की जमानत अवधि को छह जून तक के लिए बढ़ा दिया।

अदालत के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एटीसी के न्यायाधीश अहमद बत्तर ने सवाल किया कि वह (इमरान) जिन्ना हाउस के नाम से प्रसिद्ध लाहौर कोर कमांडर आवास पर हुए हमले से संबंधित मामले की जांच में क्यों सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर खान ने उनसे कहा कि वह अपने जीवन पर गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं।’’
Edited by navin rangiyal (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख