biodatamaker
✕

Pulwama Attack : ईयू ने पाक से आतंकवादियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने को कहा

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (19:24 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चारों ओर से घिरता जा रहा है। अब यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी पुलवामा हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से कहा है कि वह न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी समूहों, बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी ठोस और लगातार कार्रवाई करे, जो हमलों की जिम्मेदारी ले रहे हैं।
 
ईयू का बयान ऐसे समय आया है, जब 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के चलते परमाणु संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पुलवामा आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा नीति मामलों की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोगेरिनी ने भारत और पाकिस्तान से हमले के बाद उत्पन्न हुए तनाव को कम करने का आग्रह किया। ईयू ने यहां एक बयान में कहा कि फेडेरिका ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से रविवार को बात की और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इसने कहा कि वे भारत के भी संपर्क में हैं।
 
फेडेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता भी जताई और कहा कि न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी समूहों, बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी ठोस और लगातार कार्रवाई किए जाने की जरूरत है, जो इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की नीति हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता को प्रोत्साहित करने की रही है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख