Govardhan puja
✕

रूस मामले पर यूरोपीय संघ में मतभेद

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (07:27 IST)
ब्रुसेल। रूस मामले पर यूरोपीय संघ में मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने व्लादिमीर पुतिन को एक बार से रूस का राष्ट्रपति बनने पर बधाई तक नहीं दी।
 
टस्क ने कहा कि उन्होंने पुतिन के एक बार फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई नहीं दी है क्योंकि जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन रूस को जिम्मेदार मान रहा है।
 
टस्क की इस टिप्पणी से रूस पर यूरोपीय संघ के भीतर के मतभेद उजागर हो गए हैं। यूरोपीय संघ के अन्य सर्वोच्च अधिकारियों, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन कलोड जंकर ने एक पत्र लिखकर पुतिन को बधाई दी है और उन्होंने अपने पत्र में ब्रिटेन में जहर देने के मामले का जिक्र तक नहीं किया।
 
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की उन्होंने अभी तक पुतिन को बधाई क्यों नहीं दी टस्क ने कहा कि सेलिसबुरी घटना के बाद मैं राष्ट्रपति पुतिन के चुने जाने के लिए खुश नहीं हो सकता।
 
ब्रिटेन ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह दुश्मनों को बाहर करने के लिए उनकी हत्या करवाता है। ब्रिटेन ने यह आरोप रूस के डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी युलिया की सेलिसबुरी में जहर दे दिया गया था। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख