dharma sangrah
✕

TWITTER से निकाले गए कर्मचारी फिर से होंगे बहाल, एलन मस्क को गलती का अहसास!

Updated: सोमवार, 7 नवंबर 2022 (09:47 IST)
ट्विटर का मालिक बनने ही एलन मस्क ने कंपनी से कई लोगों को निकाल दिया था। उन्होंने इसके लिए कॉस्ट कटिंग का बहाना बनाया था। अब खबर है कि मस्क कुछ लोगों को फिर से नौकरी पर बहाल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट है कि कुछ कर्मचारियों को वापस नौकरी पर बहाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को यह कहकर वापस बुलाया जा सकता है कि उन्हें गलती से निकाला गया और प्रबंधन को उनके काम और अनुभव की जरूरत है। हालांकि उन्हें नए नियमों के साथ आना होगा।

दरअसल नौकरी से निकालने के बाद कंपनी को अहसास हुआ कि उनके अनुभव की कंपनी को जरूरत है। हालांकि बिना सोचे समझे उन्हें नौकरी से हटाए जाने के मेल कर दिए गए थे। ऐसे में कंपनी अब इसे अपनी गलती मान रही है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क के ट्विटर को अधिग्रहण करने के बाद लागत को कम करने और कमाई का जरिया बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट ने इस सप्ताह ई-मेल के माध्यम से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। कई कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए पता लगा कि कंपनी उन्हें नौकरी से निकाल चुकी है।

अब कुछ कर्मचारियों के लौटने के लिए मैनजेमेंट द्वारा किए जा रहे अनुरोध से पता चलता है कि नौकरी से निकालने की प्रक्रिया काफी जल्दीबाजी में अंजाम दी गई। कंपनी का कहना है कि उसे अपने पूर्व कर्मचारियों के अनुभव की जरूरत है, हालांकि अब जो भी बहाल होगा वो नई सुविधा और नियमों के साथ आएगा।

बता दें कि मस्क रोजाना नए फैसले ले रहे हैं। उन्होंने ब्लू टिक को पैड कर दिया है। इसके साथ ही जो पैरोडी अकाउंट हैं उन्हें सस्पैंड करने का हाल ही में ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर नाम बदला तो ब्लू टिक हटा लिया जाएगा।
Edited By Navin Rangiyal

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख