Hanuman Chalisa

जापान में राजा नारूहितो का राज्याभिषेक, साढ़े 5 लाख कैदी होंगे रिहा

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (16:54 IST)
टोकियो। जापान सरकार ने शुक्रवार को सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह के मौके पर लगभग 5,50,000  कैदियों को क्षमा करते हुए उन्हें रिहा करने का फैसला लिया।

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि क्षमा केवल उन कैदियों को दी जाएगी, जो मामूली अपराधों के दोषी पाए गए हैं  और जेल की सजा काट चुके हैं या जुर्माना अदा कर चुके हैं। इन लोगों के सामाजिक सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहित  करने के लिए उनके दंड को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा लंबी जेल की सजा काट रहे  1,000 और कैदियों को गंभीर बीमारियों के कारण मानवीय आधार पर क्षमा किया जाएगा।

जापान के सम्राट अकिहितो (85) ने अप्रैल के अंत में उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आधिकारिक तौर पर  अपने शासन का उत्तराधिकारी अपने पुत्र नारुहितो (59) को घोषित कर दिया था। नारुहितो के राज्याभिषेक  समारोह की तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

इससे पहले जापान सरकार ने विनाशकारी तूफान हगिबिस के मद्देनजर राज्याभिषेक समारोह को स्थगित कर दिया  था। गौरतलब है कि इस भयंकर तूफान की चपेट में आकर कम से कम 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला: CJP प्रदर्शन के चलते 16 स्टेशन बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख