1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Elon Musk on Twitter content moderation council

मस्क Twitter में बनाएंगे कंटेट मॉडरेशन परिषद, नहीं बदली पॉलिसी

Elon Musk
न्यूयॉर्क। ट्विटर के नए मालिक अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी ‘कंटेंट मॉडरेशन’ (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) परिषद का गठन करेगी और परिषद की मंजूरी के बाद ही सामग्री संबंधी या खाता बहाल किए जाने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।
 
मस्क ने यह टिप्पणी ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर का सौदा पूरा होने के एक दिन बाद की है। मस्क ने अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कंटेंट मॉडरेशन परिषद कैसे काम करेगी।
 
मस्क (51) ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक ‘कंटेंट मॉडरेशन’ परिषद का गठन करेगा। उस परिषद की बैठक से पहले कंटेट (सामग्री) या अकाउंट बहाल करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।'
 
उन्होंने कहा कि साफतौर पर कहूं, तो हमने अभी तक ट्विटर की कंटेंट मॉडरेशन नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि ट्विटर पर अधिग्रहण पूरा होने के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसल सीन एजेट को हटा दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Delhi-NCR में जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण, सांस लेना हुआ दूभर, AQI बहुत खराब दर्ज