Hanuman Chalisa

अंडा खाने से नहीं बढ़ता दिल की बीमारियों का खतरा

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (15:26 IST)
मेलबोर्न। अंडे खाने से उन लोगों में दिल की बीमारी होने का खतरा नहीं बढ़ता जिनके मधुमेह की चपेट में आने की आशंका है या जिन्हें टाइप टू डायबिटीज है। एक नए अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है। 
 
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता अंडों के सेवन को लेकर दी जाने वाली आहार संबंधी परस्पर विरोधी सलाह को लेकर स्थिति साफ करना चाहते थे। उनके इस अध्ययन में पाया गया कि सालभर तक 1 हफ्ते में 12 अंडों तक का सेवन करने से उन लोगों में दिल की बीमारियों से जुड़े जोखिम कारकों में कोई बढ़ोतरी नहीं होती जिन्हें डायबिटीज होने का खतरा है या फिर जिन्हें टाइप टू डायबिटीज है। 
 
अनुसंधानकर्ता निक फुलर ने बताया कि अंडे प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक स्रोत हैं, जो आंखों व दिल की सेहत, सेहतमंद नसों व सेहतमंद गर्भावस्था, फैट और कार्बोहाइड्रेट के सेवन का नियमन समेत स्वास्थ्य और आहार संबंधी कई कारकों को बढ़ावा देते हैं। यह अध्ययन 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख