dharma sangrah
✕

मिनटों में जख्म भर देगा थ्रीडी स्किन प्रिंटर

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (15:25 IST)
टोरंटो। अनुसंधानकर्ताओं ने पहली बार हल्का और साथ ले जा सकने वाला एक ऐसा त्रिआयामी (थ्रीडी) स्किन प्रिंटर विकसित किया है, जो जख्मों को ढंकने और चंद मिनटों में भरने के लिए ऊतकों की परतें उन पर चढ़ा सकता है।
 
 
जिन मरीजों के जख्म बहुत गहरे होते हैं उनकी त्वचा की तीनों परतें- एपिडर्मिस (बाहरी परत), डर्मिस (एपिडर्मिस और हाइपोडर्मिस के बीच की परत) और हाइपोडर्मिस (अंदरुनी परत) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
 
ऐसे जख्मों के लिए अभी जो इलाज किया जाता है उसे स्प्लिट-थिकनैस स्किन ग्राफ्टिंग (एसटीएसजी) बोला जाता है। इसमें किसी सेहतमंद डोनर की त्वचा को एपिडर्मिस की सतह और उसके नीचे मौजूद परत डर्मिस के कुछ हिस्सों पर प्रतिरोपित किया जाता है।
 
बड़े जख्मों पर इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए बेहद सेहतमंद त्वचा की जरूरत पड़ती है, जो तीनों परतों के पार तक पहुंच सके और इसके लिए पर्याप्त त्वचा बहुत मुश्किल से मिलती है। इससे एक बड़े हिस्से पर परत नहीं चढ़ पाती और जख्म भरने के बेहतर परिणाम सामने नहीं आते।
 
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के एक्सेल गुयेंथेर बताते हैं कि सबसे नए बायोप्रिंटर बहुत भारी होते हैं। कम गति से काम करते हैं। बहुत महंगे हैं और क्लिनिकल अनुप्रयोगों के साथ मेल नहीं खाते। उनकी अनुसंधान टीम का मानना है कि उनका स्किन प्रिंटर एक ऐसी तकनीक है, जो इन रुकावटों से पार पा सकता है और जख्म भरने की प्रक्रिया में सुधार कर सकता है। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

अगला लेख