Hanuman Chalisa
✕

इबोला वायरस ने 200 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाया

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (10:21 IST)
किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉंगो (डीआर कॉंगो) के पूर्वी हिस्से में इबोला नाम के वायरस ने ऐसा कोहराम मचाया कि इसकी चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
 
मंत्रालय ने कहा कि उसने इबोला से हुई 201 मौतें दर्ज की हैं जबकि अगस्त से लेकर अब तक 291 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से करीब आधे मामले उत्तर कीवू क्षेत्र के शहर बेनी में सामने आए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा विभाग ने शुक्रवार को क्षेत्र में सक्रिय सैन्य समूहों से अपील की थी कि वे इस बीमारी से लड़ने के प्रयासों में अवरोध पैदा न करें।
 
स्वास्थ्य मंत्री ओली इलुंगा ने शुक्रवार को कहा कि बीमारी से निपटने के प्रयासों में जुटी टीम को धमकियों, हमलों, अपहरण का सामना करना पड़ रहा है और उनके उपकरण भी तोड़ दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया मेडिकल इकाई में हमारे दो सहकर्मियों को हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी।
 
डीआर कॉंगो में 1976 में इबोला की चपेट में आने का पहला मामला सामने आने के बाद इस देश में 10वीं बार इस विषाणु ने लोगों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है।
 
इबोला एक संक्रामक और घातक बीमारी है जो विषाणु के जरिए फैलती है। तेज बुखार और गंभीर आंतरिक रक्तस्राव इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। यह इबोला से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, थूक, लार आदि से यह बीमारी तेजी से फैलती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख