सम्बंधित जानकारी
- 2020 में फिर राष्ट्रपति पद चुनाव लड़ना चाहते हैं ट्रंप
- नवाज शरीफ और मरियम बी क्लास के कैदी, मिल सकता है पढ़ाने का काम
- रूस पर हस्तक्षेप के आरोपों के बावजूद होगी ट्रंप-पुतिन की मुलाकात
- चेहरा पहचानने की तकनीक पर माइक्रोसॉफ्ट ने जताई चिंता, जानिए क्या है कारण
- रावलपिंडी की जेल में नवाज शरीफ और उनकी बेटी, मिलेगी 'बी' श्रेणी की सुविधा
यमन में भूकंप का तेज झटका, सुनामी की चेतावनी नहीं
सिंगापुर। यमन में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
भूकंप का केन्द्र यमन की अदन की खाड़ी में सोकोत्रा द्वीप से 213 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रहा। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (भाषा)
