Hanuman Chalisa
✕

भूकंप से थर्राया फिलीपींस, इमारतों में दरारें, लोगों में दहशत

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (09:24 IST)
मनीला। उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गई और भय के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। भूकंप के तीव्र झटकों के कारण इमारतों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई है, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे होने का दावा किया है।
 
गौरतलब है कि फिलीपीन भूकंप के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्र है। देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मोर गए थे।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख