सम्बंधित जानकारी
- श्रीलंकाई राष्ट्रपति के आवास से चुराया सामान बेच रहे 3 लोग गिरफ्तार
- Monkeypox को WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानिए क्या हैं इसके मायने...
- Britain: चीन खतरा नंबर वन है, बहुत हुआ, पीएम बनते ही कस दूंगा नकेल : ऋषि सुनक
- हैती शरणार्थियों को ले जा रही नौका बहामास के पास पलटी, 17 लोगों की मौत
- Britain : ब्रिटेन में PM चुने जाने से पहले ऋषि सुनक ने किया यह वादा...
बच्चे को रोबोट के साथ शतरंज खेलना पड़ा भारी, तोड़ दी अंगुली, वीडियो वायरल
दुनिया भर में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि अब इसके दुष्परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं। एक हैरान कर देने वाले घटनाक्रम में एक 7 साल के बच्चे को रोबोट के साथ शतरंज खेलना पड़ा भारी गया। रोबोट ने बच्चे की अंगुली तोड़ दी।
रूस की राजधानी मॉस्को में पिछले हफ्ते इंसानों और रोबोट के बीच शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक रोबोट ने अपने साथ शंतरज खेल रहे बच्चे की अंगुली ही तोड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में रोबोट और बच्चा शतरंज खेलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान रोबोट बच्चे की अंगुली दबा देता है। बच्चा जोर से चिल्लाता है। वहां मौजूद लोग भागकर बच्चे के हाथ को रोबोट से छुड़ाते हैं और उसे वहां से ले जाते हैं।Chess robot grabs and breaks finger of seven-year-old opponent. Moscow incident occurred because child violated safety rules by taking turn too quickly, says official [full story: https://t.co/WZw3ypBcfg] pic.twitter.com/e0sZ7Jj84v
— Massimo (@Rainmaker1973) July 25, 2022
एक रूसी अखबार ने अनुसार, रोबोट ने बच्चे की अंगुली तोड़ दी। कहा जा रहा है कि यह हादसा बच्चे की जल्दबाजी के कारण हुआ। रोबोट को किराए पर लिया गया था।
