sundarkand
✕

भूकंप से दहला पाकिस्तान, एक की मौत, 11 घायल

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (14:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान बुधवार को भीषण भूकंप से हिल उठा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप देश के कई हिस्सों में महसूस किया गया जिसमें कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
 
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप हिन्दूकुश पर्वत श्रृंखला में 178 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। जिओ न्यूज के अनुसार बलूचिस्तान के लासबेला इलाके में जलजले के कारण एक मकान ढहने से 1 लड़की की मौत हो गई।
 
पेशावर में एक स्कूल में भूकंप की वजह से मची अफरा-तफरी में 2 बच्चे घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों तथा राजधानी इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी भूकंप महसूस किया गया।
 
प्रांतीय विभाग प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि किसी जान-माल के नुकसान के बारे में जानने के लिए अधिकारी प्रांतीय जिलों के संपर्क में हैं। पाकिस्तान में विगत में कई बार भूकंप आ चुका है। 2005 में आए भीषणतम भूकंप में कम से कम 74 हजार लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख