Hanuman Chalisa
✕

मैक्सिको में सदी का सबसे बड़ा भूकंप, 60 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (08:06 IST)
जुचितान दे जारागोजा। मैक्सिको में आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 60 लोगों की जान चली गई। 8.2 तीव्रता का यह भूकंप प्रशांत क्षेत्र के तटीय हिस्से में आया जिससे कई इमारतें धराशायी हो गईं और घबराए हुए लोग सड़कों पर आ गए।
 
मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप को देश में शताब्दी के सबसे बड़े ज़लज़लों में से एक बताया है।
 
मैक्सिको के फेडरल तथा राज्य अधिकारियों के अनुसार ओआक्साका में भूकंप से 45 लोगों की मौत हो गई जिनमें से कई मौतें एक ही शहर जुशितान में हुई हैं। चियापास में 12 लोगों की मौत हुई तथा ताबास्को में लोगों की मौत हुई है।
 
टीवी न्यूज चैनल मिलेनियो को आपातकालीन आपदा एजेंसी के महानिदेशक ल्यूस फेलिप प्यूंटे ने बताया, 'मकान ढहे हैं और उसके मलबे में लोग दबे हुए हैं'
 
मैक्सिको की भूकंप संबंधी सेवा ने कहा कि भूकंप दक्षिणी चियापास राज्य के तटीय शहर तोनाला से करीब 100 किलोमीटर दूर प्रशांत सागर के अपतटीय इलाके में तकरीबन रात 11 बजकर 49 मिनट पर आया।
 
अमेरिकी भू-सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के अनुसार गुरुवार को आया यह भूकंप 1985 में मैक्सिको के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाने वाले भूकंप से ज्यादा जोरदार था लेकिन अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार इससे अपेक्षाकृत उतना नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि इसका केंद्र अधिक गइराई में था।
 
1985 में आए भूकंप से मैक्सिको सिटी में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यह देश में आया सबसे तबाही मचाने वाला भूकंप था।
 
भूकंप इतना शक्तिशाली था कि उसने अपने केंद्र से करीब 800 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित मैक्सिको सिटी में भी घरों और इमारतों को हिला दिया और लोग बाहर भागने लगे। भूकंप के झटके देश के बड़े हिस्से में महसूस हुए। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख