dharma sangrah
✕

भूकंप से थर्राया ईरान, दो की मौत, 241 घायल

Updated: रविवार, 26 अगस्त 2018 (13:00 IST)
तेहरान। ईरान के करमनशाह प्रांत में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 241 अन्य घायल हो गए।
 
तस्नीम संवाद समिति के अनुसार भूकंप के कारण हताहत हुए लोगों में से अधिकतर करमनशाह के उत्तर-पूर्व में स्थित ताजेहाबाद शहर से है। संवाद समिति ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई।

हालांकि अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण केंद्र के मुताबिक भूंकप की तीव्रता 6.1 थी। भूकंप का केंद्र करमनशाह के 88 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। इसके बाद 3.0 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। 
 
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि भूकंप के झटके बगदाद तक महसूस किए गए लेकिन तथा इसके कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि इसी प्रांत में गत नंवबर में 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसके कारण कम से कम 530 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों अन्य घायल हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

लखनऊ में सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव', योगी सरकार ने किए शानदार प्रबंध

'अखिलेश राज में थानों पर था सपाई गुंडों का कब्जा, आज प्रदेश में कानून का राज', धर्मपाल सिंह का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख