dipawali
✕

दुर्गा पूजा को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO ने हेरिटेज लिस्ट में किया शामिल

Updated: गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (00:20 IST)
बंगाल में मनाई जाने वाली 'दुर्गा पूजा' को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिली है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र संघ की कल्चर यूनिट UNESCO ने बुधवार को इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने का ऐलान किया है।

खबरों के मुताबिक, यूनेस्को ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अपने अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता में मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है।

यूनेस्को के ऑफिशयल ट्विटर हैंडल की तरफ से भी ये जानकारी दी गई है। यूनेस्को ने ट्विटर पर देवी दुर्गा की मूर्ति वाली एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, कोलकाता में दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है। भारत को शुभकामनाएं।
 
इस बीच, कोलकाता के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को के इस फैसले की सराहना की और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का विषय करार दिया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का पल। दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश करती है और कोलकाता की दुर्गा पूजा का अनुभव हर किसी के पास होना चाहिए।

बंगाल सरकार ने ही यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत की सूची में शामिल करने का आवेदन किया था। हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला ये एक वार्षिक त्यौहार है। ये 10 दिवसीय त्यौहार होता है।

पूरे देश में इसे नवरात्रों के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो पूरे देश से लेकर विदेशों में भी दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, लेकिन बंगाल और उसमें भी खासकर कोलकाता में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा काफी विख्यात है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

अगला लेख