Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप को अमेजन पर क्यों आया गुस्सा...

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (12:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंद्रीय एवं स्थानीय सरकारों को करों का भुगतान नहीं करने को लेकर शुक्रवार को अमेजन की आलोचना की। यह आलोचना ऐसे समय में की गई है, जब कंपनी के खिलाफ ट्रंप प्रशासन द्वारा कड़े नियमन अपनाने की खबरें आ रही हैं।
 
ट्रंप ने ट्विटर पर कहा कि मैंने चुनाव से भी पहले अमेजन को अपनी आपत्तियों से अवगत कराया था। अन्य कंपनियों से उलट वे केंद्रीय एवं स्थानीय सरकारों को काफी कम करों का भुगतान करते हैं, हमारी डाक प्रणाली का डिलीवरी बॉय की तरह इस्तेमाल करते हैं जिससे अमेरिका को भारी नुकसान होता है और हजारों खुदरा कारोबारियों का कारोबार चौपट करते हैं।
 
व्हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान का बचाव करते हुए कहा कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार हो रही है। डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी लिंडसे वाल्टर्स ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति ने अमेजन को अपनी आपत्तियां बता दी है। हमने अभी कोई कार्रवाई  नहीं की है।
 
उन्होंने कहा कि आपने सुना कि राष्ट्रपति ने शुक्रवार सुबह अमेजन के संबंध में अपनी नाखुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी आपत्तियां स्पष्ट कर दी... आप जानते हैं, अमेजन के कुछ उपयोक्ता बिक्री करों का भुगतान नहीं करते हैं और काफी सारे खुदरा एवं छोटे कारोबारियों को कारोबार से बाहर धकेल रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने 1 दिन पहले अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा था कि ट्रंप को अमेजन नापसंद है। ट्रंप को चिंता है कि अमेजन के कारण काफी सारे छोटे कारोबारी बेरोजगार हो रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख