Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, खशोगी की हत्या के लिए दुनिया जिम्मेदार

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (10:34 IST)
वॉशिंगटन। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के शाही परिवार को जिम्मेदार ठहराने के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, इसके लिए संभवत: दुनिया को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि दुनिया बहुत ही खराब हो गई है। दुनिया बहुत, बहुत खराब जगह है।


सऊदी अरब के शाह सलमान और वली अहद मोहम्मद बिन-सलमान द्वारा खशोगी की हत्या में कोई हाथ नहीं होने की बात कहे जाने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं कि अमेरिकी खुफिया विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश सऊदी अरब के वली अहद ने दिया।

अमेरिकी कांग्रेस और अन्य देशों के शीर्ष पदाधिकारी ट्रंप पर लगातार मानवाधिकारों के उल्लंघन को नजरअंदाज करने और आर्थिक कारणों से सऊदी अरब के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्रंप ने इस सप्ताह कहा कि वह इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की दो अक्टूबर को हुई हत्या के संबंध में वे सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के लिए कोई कठोर दंड तय नहीं करेंगे।

थैंक्स गिविंग के लिए सैनिकों के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद ट्रंप ने कहा, मेरी नीति बहुत सरल है, अमेरिका पहले, अमेरिका को फिर से महान बनाना और मैं यही कर रहा हूं। ट्रंप ने कहा कि वली अहद और उनके पिता शाह सलमान का कहना है कि उन्होंने यह काम नहीं किया है। उन्होंने कहा, यह बेहद खराब है। आपकी तुलना में मैं इसे ज्यादा नापसंद करता हूं लेकिन तथ्य यह है कि वे बहुत धन सृजन करते हैं, अपनी खरीदी के कारण वे बहुत नौकरियां पैदा करते हैं, वे कच्चे तेल की कीमत कम रखते हैं।

इस मामले से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी खु्फिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि वली अहद ने तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। अधिकारी को इस संबंध में मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं है, इसलिए उसने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख