dharma sangrah
✕

आखि‍र डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कोरोना को लेकर क्‍यों मानी यह बात?

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (13:43 IST)
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण ने सबसे ज्यादा कोहराम अमेरिका में मचाया है। स्थानीय लोग और विपक्षी नेता राष्ट्रपति ट्रंप पर महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाते आए हैं। वहीं ट्रंप भी हमेशा ऐसे आरोपों को खारिज करते आए थे, लेकिन पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि दुनिया के सबसे मजबूत देश में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात वाकई बेहद खराब हैं।

एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप की जुबान से ये सच बाहर आया, हालांकि उन्होने ये भी कहा कि वो नहीं चाहते कि देश में किसी भी तरह की पैनिक स्थिति बने। अपने इंटरव्यू में उन्होने कहा कि ' उन्होने शुरुआत से ही इस महामारी पर काबू पाने की कोशिश की, ताकि देशवासियों की जान और माल की हिफाजत की जा सके।

इंटरव्यू की क्लिप इसी साल फरवरी और मार्च की है, जिसे उस पुस्तक के लिए जारी किया गया है जो प्रकाशित होकर 15 सितंबर से पाठकों के हाथ होगी। साल 2020 की ये चौथी किताब है जिसके जरिए ट्रंप पर हमला बोला गया है। किताब का शीर्षक रेज (Raje) है,  3 नवंबर के चुनाव से पहले आ रही इस बुक को भी ट्रंप की जीत की संभावनाओं को कम करने की कवायद माना जा रहा है।

करीब 9 महीने पहले के इंटरव्यू के हवाले से ये दावा किया गया है कि इस दौरान ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में करीब एक लाख नब्बे हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानी इस बात की भी है कि ये बात उन्ही ट्रंप ने की जो खुद मास्क पहनने से परहेज करने के साथ मास्क पहनने वालों का मजाक उड़ाते आए थे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख