ramcharitmanas
✕

Donald Trump: बाइडन राष्‍ट्रपति तो अमेरिका पर चीन का कब्‍जा

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (15:34 IST)
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी स्‍वीकार करने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने विपक्षी जो बाइडन पर चीन को लेकर जोरदार हमला बोला।

ट्रंप ने कहा कि अगर बाइडन राष्‍ट्रपति बनते हैं तो चीन हमारे देश पर कब्‍जा कर लेगा, लेकिन अमेरिका की जनता ने उन्‍हें दोबारा चुना तो वह कोरोना संकट के लिए पेइचिंग को जवाबदेह ठहराएंगे।

ट्रंप ने कहा,
‘जो बाइडन का अजेंडा मेड इन चाइना है और मेरा अजेंडा मेड इन अमेरिका है। अगर वह दोबारा राष्‍ट्रपति बनते हैं तो आने वाले 4 वर्षों में हम अमेरिका को मैनुफैक्‍चरिंग में सुपरपॉवर बनाएंगे। हम देश में अवसर बढ़ाएंगे और मेडिकल सप्‍लाइ चेन को वापस अमेरिका में लाएंगे। हम अपनी चीन पर से निर्भरता को हमेशा के लिए पूरी तरह से खत्‍म करेंगे’

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि वॉशिंगटन में लोग मुझसे कह रहे थे कि चीन के खि‍लाफ खड़े न हो, उसे हमारी हमारी नौकरियों को चोरी करने दो लेकिन मैंने अमेरिकी जनता को वचन दिया था।

हमने इतिहास में चीन के खिलाफ सबसे कड़ा, सबसे साहसिक, सबसे जोरदार एक्‍शन लिया। कोरोना वायरस महामारी की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका और पूरी दुनिया को शताब्‍दी की महामारी का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी को चीन ने पूरी दुनिया में फैलने दिया।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख