dipawali
✕

कॉपीराइट के झमेले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, ट्विटर ने हटाई तस्वीर

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (15:48 IST)
वॉशिंगटन। ट्विटर ने कॉपीराइट उल्लंघन का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से एक तस्वीर हटा दी है।
 
ट्रंप ने 30 जून को एक ट्वीट किया था जिस पर अब एक नोटिस दिख रहा है, ‘कॉपीराइट धारक की एक रिपोर्ट के जवाब में’ तस्वीर को हटा दिया गया है।
 
एक्सिओस वेबसाइट के मुताबिक ट्रम्प के ट्वीट में जिस तस्वीर पर यह सवाल खड़ा हुआ है वह वर्ष 2015 में न्यूयॉर्क टाइम्स के फोटोग्राफर डैमोन विंटर ने खींची थी। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने इस तस्वीर को हटाए जाने के अनुरोध की पुष्टि की है क्योंकि ट्रम्प ने अखबार की बिना अनुमति के तस्वीर साझा की थी।
 
पिछले कुछ हफ्तों में ट्रम्प के अकाउंट से कॉपीराइट उल्लंघन का सोशल मीडिया पर यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले जून के अंत में फेसबुक और ट्विटर ने ट्रम्प के एक पोस्ट पर संज्ञान लिया था। इस पोस्ट में दो बच्चों को एक वीडियो में दिखाया गया था, जिसके बाद उन बच्चों के माता-पिता ने कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी। (वार्ता)
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख