Hanuman Chalisa

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से जल्द ही करूंगा मुलाकात

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति हुई है।

ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे।

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा।

ट्रंप के कार्यक्रम के अनुसार वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मुलाकात कर सकते हैं।

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या को संबोधित करने के बाद ट्रंप ओहायो जाएंगे और इसके बाद उनके संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क जाने की संभावना है। ट्रंप ने कश्मीर का जिक्र किए बिना कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव करने की दिशा में काफी प्रगति की गई है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने के 5 अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख