dharma sangrah
✕

ट्रंप ने 'ड्रैगन 2' के सफल प्रक्षेपण पर नासा और स्पेसएक्स को बधाई दी

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (13:29 IST)
मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ड्रैगन 2' अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना करने पर नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और एयरोस्पेस निर्माता कंपनी स्पेसएक्स को बधाई दी है। 'ड्रैगन 2' का आईएसएस के लिए यह पहला मानवरहित परीक्षण मिशन है।
 
'ड्रैगन 2' को क्रू ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है जिसका प्रक्षेपण शनिवार को आईएसएस में भेजने के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए किया गया। 'ड्रैगन 2' आईएसएस के लिए अपने पहले मानवरहित परीक्षण मिशन पर रवाना हुआ है। संभावना है कि यह रविवार को आईएसएस में पहुंच जाएगा। ट्रंप ने टि्वटर पर लिखा कि फिर से नासा रॉकिंग। महान कार्य और सफलता। स्पेसएक्स और सभी को बधाई। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख