ramcharitmanas

ट्रम्प करेंगे किम से मुलाकात, वियतनाम में होगा दूसरा शिखर सम्मेलन

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (12:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर दूसरा शिखर सम्मेलन फरवरी के अंत में वियतनाम में होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच दूसरा शिखर सम्मेलन वियतनाम में होगा।


अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार, व्हाइट हाउस ने 18 जनवरी को उत्तर कोरिया के प्रमुख वार्ताकार और शीर्ष जनरल किम योंग चोल से वार्ता करने के बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक की घोषणा की थी। ट्रंप और किम के बीच पहला शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष जून महीने में सिंगापुर में हुआ था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की इस बैठक के आसपास अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बैठक कर सकते हैं। जिनपिंग अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सम्मेलन को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

हालांकि इस सम्मलेन को लेकर ट्रंप का एजेंडा अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। अमेरिका और उत्तर कोरिया की वार्ता में जून में हुए शिखर सम्मेलन के कुछ समय के लिए गतिरोध पैदा हो गया है। हाल ही में यह वार्ता फिर से पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख