Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सिर्फ 2 मिनट में भारत में मोटरसाइकल पर आयात शुल्क 50% कम करवाया

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (15:45 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकल पर आयात शुल्क को आधा करके उन्होंने भारत के साथ एक उचित समझौता किया है, लेकिन अमेरिकी व्हिस्की पर लगने वाले उच्च शुल्क से वे अब भी नाखुश हैं।


ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन के आयात पर भारत द्वारा लगाए जाने वाले उच्च आयात शुल्क को अनुचित बताया था। उन्होंने अमेरिका आयात की जाने वाली भारतीय मोटरसाइकल पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद पिछले साल फरवरी में भारत ने अमेरिका से आयात की जाने वाली हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकल पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत कर दिया था।

बृहस्पतिवार को पारस्परिक व्यापार अधिनियम पर व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने एक ग्रीन बोर्ड पर विभिन्न देशों के साथ किए जाने वाले व्यापार में गैर-पारस्परिक शुल्कों का उदाहरण पेश किया। ट्रंप ने कहा, मोटरसाइकल के उदाहरण को ही देखें, भारत में इस पर आयात शुल्क 100 प्रतिशत था। मात्र दो मिनट की बातचीत में मैंने उनसे इसे 50 प्रतिशत करवा लिया।

ट्रंप ने कहा, यह अभी भी 50 प्रतिशत है जबकि अमेरिका में आयात की जाने वाली मोटरसाइकल पर मात्र 2.4 प्रतिशत शुल्क लगता है लेकिन फिर भी यह एक उचित समझौता है। हालांकि ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी शराब पर लगाए जाने वाले उच्च शुल्क पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा, भारत में बहुत ऊंचा शुल्क है। वे बहुत ज्यादा शुल्क लगाते हैं। आप व्हिस्की को ही देख लें, भारत उस पर 150 प्रतिशत शुल्क लगाता है और हमें कुछ नहीं मिलता। व्हाइट हाउस में विधि निर्माताओं के साथ एक बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि पारस्परिक व्यापार अधिनियम अमेरिकी कामकाजियों को अन्य देशों के साथ एक समान और उचित स्तर पर व्यापार करने की सुविधा देगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख