Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप ने 3 अहम पदों पर भारतीय मूल के नागरिकों को किया नामांकित

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (10:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन के अहम पदों के लिए तीन भारतीय मूल के नागरिकों को नामांकित किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सीनेट को भेजे गए नामांकनों की नई सूची के मुताबिक, रीता बरनवाल को ऊर्जा सहायक मंत्री (परमाणु ऊर्जा), आदित्य बमजई को प्राइवेसी एंड सिविल लिबर्टीज ओवरसाइट बोर्ड के सदस्य और बिमल पटेल को सहायक वित्तमंत्री पद के लिए नामांकित किया गया है।


ट्रंप ने पहले ही बरनवाल, बमजई और पटेल को नामांकित करने की मंशा जता दी थी लेकिन सीनेट को बुधवार को नामांकन भेजे गए। अभी तक ट्रंप ने अहम पदों पर 36 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को नामांकित या नियुक्त किया है। भारतीय मूल की पहली कैबिनेट रैंक की अधिकारी निक्की हेली और पहले भारतीय अमेरिकी उप प्रेस सचिव राज शाह ने ट्रंप प्रशासन छोड़ दिया है।

अगर सीनेट ने बरनवाल के नाम की पुष्टि कर दी तो वह शक्तिशाली परमाणु ऊर्जा कार्यालय की अगुवाई करेंगी। वे विभाग के परमाणु तकनीक अनुसंधान और परमाणु प्रौद्योगिकी ढांचे के विकास तथा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी।

इससे पहले बरनवाल वेस्टिंग हाउस में टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट एंड एप्पलीकेशन के निदेशक पद पर रह चुकी हैं। वे बेक्टेल बेटिस में मैटिरियल्स टेक्नोलॉजी में प्रबंधक भी थीं जहां उन्होंने अमेरिकी नौसेना के संयंत्रों के लिए परमाणु ईंधन सामग्री में अनुसंधान और विकास किया। एल से स्नातक बमजई नागरिक प्रक्रिया, प्रशासनिक कानून, संघीय अदालतों, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और कम्प्यूटर अपराध के बारे में पढ़ाते और लिखते हैं।

वे अमेरिका के न्याय विभाग के कानूनी परामर्शदाता कार्यालय में अटॉर्नी-सलाहकार भी रह चुके हैं। पटेल अभी फाइनेंशियल स्टैबिलिटी ओवरसाइट काउंसिल के लिए उप सहायक वित्तमंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख