dharma sangrah
✕

विश्व आर्थिक मंच के दावोस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे ट्रंप

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (22:40 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शामिल होने की अपनी योजना रद्द कर दी है। डब्ल्यूईएफ की बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होनी है।
 
 
ट्रंप अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें धन की जरूरत है लेकिन अमेरिकी संसद से इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर अमेरिकी सरकार का कामकाज भी आंशिक रूप से रुका हुआ है। दावोस में 21 जनवरी से शुरू हो रहे 5 दिवसीय शिखर सम्मलेन में ट्रंप को शिरकत करनी थी लेकिन ट्रंप ने घरेलू बाध्यताओं के चलते ट्वीट करके बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है।
 
ट्रंप ने ट्वीट में कहा- 'सीमा सुरक्षा और देश की सुरक्षा को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के अड़ियल रवैए को देखते हुए मैं विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड की अपनी महत्वपूर्ण यात्रा को सम्मानपूर्वक रद्द कर रहा हूं। मेरी तरफ से डब्ल्यूईएफ को बैठक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और नहीं शिरकत करने के लिए क्षमा याचना करता हूं।'
 
ट्रंप ने अमेरिका और मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से 5.7 अरब डॉलर की मांग की है। उनका कहना है कि देश में अवैध तरीके से घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए यह आवश्यक है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने तर्क दिया है कि दीवार निर्माण के लिए करदाताओं के पैसे का उपयोग अच्छा उपाय नहीं है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख