suvichar
✕

इमरान से मिलने को उत्सुक डोनाल्ड ट्रंप, चाहते हैं पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (10:35 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं और वे नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।


ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है, क्योंकि यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकेप्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है।

न्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ बहुत जल्द एक बैठक होगी। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आईएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

ट्रंप ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं। वे दुश्मनों की देखभाल करते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख