suvichar
✕

डोनाल्ड ट्रंप मतदाताओं को दिखा रहे हैं शरणार्थियों के नए जत्थे का डर...

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (10:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की सांसद डायने फेनस्टेन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश की पश्चिमी सीमा पर दीवार के निर्माण को जायज ठहराने और इस मुद्दे पर वोट हासिल करने के लिए मतदाताओं को मध्य अमेरिकी देश में शरणार्थियों का नया जत्था बनने का डर दिखा रहे हैं।


अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संघीय बजट पास न होने पर अमेरिका में आंशिक कामबंदी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में यह दावा किया कि होंडुरास में शरणार्थियों का नया जत्था बन रहा है। ट्रंप ने इस शरणार्थी जत्थे को न रोक पाने की स्थिति में तीन मध्य अमेरिकी देशों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बंद करने की धमकी दी है।

सुश्री फेनस्टेन ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से मैक्सिको और मध्य अमेरिकी देशों पर निशाना साधा है। वे शरणार्थियों के तथाकथित नए जत्थे का डर दिखाकर सीमा दीवार के अपने निर्णय को जायज ठहराने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह कदम गैर-जिम्मेदाराना और क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा पैदा करने वाला है।

अमेरिका में अमेरिकी-मैक्सिको सीमा के प्रस्ताव को लेकर शनिवार से ही आंशिक कामबंदी है। अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका-मैक्सिको की सीमा पर पांच अरब डॉलर की लागत से सीमा पर दीवार बनवाने के लिए बजट पास करवाना चाहते हैं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद इसका विरोध कर रहे हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख