sundarkand

ट्रंप ने चेताया, अमेरिका का बुरा चाहता है ईरान, नहीं हासिल करने देंगे परमाणु हथियार

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (09:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। ट्रंप ने इज़राइल को शक्तिशाली और शानदार देश बनाने के लिए यहूदी समुदाय की सराहना की। उन्होंने इज़राइल के प्रति अपने प्रशासन के समर्थन का संकल्प भी किया।


उन्होंने हनुक्का त्योहार के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित दावत के दौरान चुनिंदा यहूदी आगंतुकों से कहा कि वह विश्व में आतंकवाद के अग्रणी प्रायोजक को छूट नहीं दे सकते, वह एक ऐसा शासन है जो अमेरिका का बुरा चाहता है और इज़राइल को हमेशा धमकी देता है। जो धरती पर घातक हथियार हासिल करना चाहता है।

ट्रंप ने यहूदी समुदाय से कहा कि अमेरिका अब उस भयावह ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकल आया है। उन्होंने कहा, वह एक भयावह समझौता था। वह कभी नहीं किया जाना चाहिए था। हमने ईरान पर अत्यंत कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। हम ईरान को कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम हासिल नहीं करने देंगे। ट्रंप ने इज़राइल को शक्तिशाली और शानदार देश बनाने के लिए यहूदी समुदाय की सराहना की।

उन्होंने इज़राइल के प्रति अपने प्रशासन के समर्थन का संकल्प भी किया। अमेरिका में इज़राइली दूतावास को यरुशलम स्थानांतरित करने के अपने कदम की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इज़राइल की सच्ची राजधानी को एक साल पहले ही मान्यता दे चुका है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख