shradh paksha
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे खुश करने के लिए व्यापार करार करना चाहता है भारत

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (00:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क रखने के लिए भारत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत मुझे खुश करने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार करार करना चाहता है।
 
 
ट्रंप ने कुछ दिनों में दूसरी बार भारत पर कथित रूप से ऊंचे शुल्क रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने मैक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापार करार की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया।
 
मैक्सिको और कनाडा के साथ करार की घोषणा के बाद ट्रंप ने उन व्यापार करारों के बारे में बताया जिन पर वार्ता चल रही है। इनमें जापान, यूरोपीय संघ, चीन और भारत शामिल हैं। ट्रंप ने भारत को 'शुल्कों का राजा' करार देते अपने इस आरोप को दोहराया कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है।
 
ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर इसी तरह के शुल्क लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीयों ने उनसे कहा कि वे अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं। यह वार्ता अमेरिकी व्यापार प्रतिनिध रॉबर्ट लाइटाइजर आगे बढ़ा रहे हैं।
 
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जब अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीयों से पूछा कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करार क्यों करना चाहते हैं? तो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा चाहते हैं। इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि भारत चाहता है कि अमेरिका उसके उत्पादों पर ऊंचा शुल्क नहीं लगाए, इस वजह से वह हमारे साथ व्यापार करार करना चाहता है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख