biodatamaker

अखबार इंडस्ट्री में ट्रंप से नफरत करने वालों ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (23:43 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनको लेकर मनोविकृति से ग्रस्त और खत्म होती अखबार इंडस्ट्री में उनसे नफरत करने वालों ने कई लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है।
 
 
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के प्रकाशक एजी सल्जबर्जर से मुलाकात के बाद ट्रंप ने मीडिया पर हमला किया है। सल्जबर्जर ने व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान ट्रंप को आगाह किया कि मीडिया पर उनके बढ़ते हमले के कारण हिंसा बढ़ेगी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि विफल 'न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'अमेजन वॉशिंगटन पोस्ट' बेहद सकारात्मक उपलब्धियों पर भी बुरी खबरें लिखते हैं और वे कभी नहीं बदलेंगे। ट्रंप ने कई ट्वीट कर कहा कि जब ट्रंप मनोविकृति सिंड्रोम से ग्रस्त मीडिया हमारी सरकार की आंतरिक बातचीत का खुलासा करती है तो वास्तव में वह न केवल पत्रकारों बल्कि कई लोगों की जान खतरे में डालती है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने निर्वाचन के बाद से ट्रंप मीडिया घरानों पर पक्षपाती खबरें चलाने का आरोप लगाते रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख