suvichar

मैं नस्लवादी नहीं हूं : ट्रंप

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (10:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों के प्रवासियों के खिलाफ दिए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद उत्पन्न विवाद को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि वे नस्लवादी नहीं हैं।
 
द्विदलीय समूह के सांसदों के साथ पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में उन्होंने कहा था कि बैठक में शामिल कुछ प्रतिभागी खास घटिया देशों के आव्रजकों के लिए दबाव डाल रहे हैं। ट्रंप को जिस कथित टिप्पणी के खिलाफ व्यापक स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा वह उन्होंने आव्रजन में सुधारों को लेकर सांसदों के साथ गुरुवार को हुई बैठक में की थी।
 
फ्लोरिडा में सदन में सत्तापक्ष के नेता केविन मैक्कार्थी के साथ रात्रिभोज के लिए ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स जाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि नहीं-नहीं, मैं नस्लवादी नहीं हूं...। जितने भी लोगों का आपने अभी तक साक्षात्कार किया होगा उनमें से मैं सबसे कम नस्लवादी व्यक्ति हूं। यह मैं आपको बता सकता हूं।
 
ट्रंप की नस्लवादी टिप्पणी को लेकर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा की जा रही आलोचना के संबंध में किए गए सवाल पर उन्होंने (ट्रंप ने) यह प्रतिक्रिया दी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख