dharma sangrah
✕

गोल्डन ग्लोब्स में मेयर्स ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, काले कपड़ों में पहुंचे सितारे

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (15:51 IST)
लॉस एंजिल्स। गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार 2018 के मेजबान सेठ मेयर्स ने बहुत ही सहजता के साथ हॉलीवुड के कुछ शक्तिशाली और अब बदनाम हो चुकीं हस्तियों पर कटाक्ष किया, वहीं हॉलीवुड के अधिकतर दिग्गज यहां रेड कार्पेट पर काले कपड़े पहने पहुंचे। हाल ही में हार्वे वेनस्टेन और केविन स्पेसी जैसे बड़े हॉलीवुड दिग्गजों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसके बाद से लगातार यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है।
 
'गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार 2018' के समारोह में काले कपड़े पहने सेठ मेयर्स ने सितारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह 2018 है और आखिरकार मारिजुआना स्वीकार्य है लेकिन यौन उत्पीड़न नहीं। मेयर्स ने कहा कि गुड इवनिंग देवियों और शेष बचे सज्जनों... एक नया युग आ रहा है और मैं यह कह सकता हूं, क्योंकि हॉलीवुड में श्वेत पुरुष को इतना घबराए कई वर्ष हो चुके हैं।
 
मेयर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा और कहा कि ग्लोब्स के आयोजक 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस' 3 शब्दों का प्रतिनिधित्व करती है, जो पीओजीयूएस (ट्रंप की ट्विटर आईडी) को क्रोधित कर सकती है।
 
उन्होंने कहा कि 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस'। उन्हें क्रोधित करने वाला एकमात्र नाम है हिलेरी मैक्सिको सेलैड एसोसिएशन। गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार 2018 हॉलीवुड का पहला ऐसा पुरस्कार समारोह है जिसमें फैशन के स्थान पर यौन उत्पीड़न के मुद्दे को तव्वजो दी गई। इस दौरान समारोह में हॉलीवुड दिग्गज 'टाइम्स अप' की पहल और '#मी टू' अभियान का समर्थन करने के लिए रेड कार्पेट पर काले कपड़े पहन पहुंचे।
 
'टाइम्स अप' की पहल हॉलीवुड की शोंडा रहिम्स, रीस विदरस्पून, एवा लॉन्गरिया, केरी वॉशिंगटन जैसी शक्तिशाली महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुरू की है। टाराना बुर्क ने '#मी टू' अभियान की शुरुआत वर्ष 2006 में समाज में यौन उत्पीड़न और यौन हमलों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए की थी। वे भी समारोह में काले कपड़े पहनकर पहुंचीं। (भाषा)

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख