sundarkand
✕

ट्रंप ने नए साल पर वीडियो जारी करके लोगों को शुभकामनाएं दी

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (15:31 IST)
वेस्ट पाल बीच। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए नए साल के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए कामों की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
 
यह वीडियो साढ़े तीन मिनट का है। इसमें ट्रंप सेना के जवानों, सीमा निगरानी एजेंट्स और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ दिख रहे हैं।
 
इस वीडियो के साउंड ट्रैक में ट्रंप को यह घोषणा करते हुए देखा जा सकता है, “हमने आधुनिक युग को जन्म दिया और अमेरिकी लोगों के हाथों की क्षमताओं और शक्ति के साथ कल की दुनिया का भी निर्माण करेंगे।” इस वीडियो में ट्रंप ने अपनी सफलताओं में कर में कटौती की चर्चा की है। उन्होंने इस कर कटौती को देश की अब तक सबसे बड़ी कर कटौती बताया है।
 
राष्ट्रपति ने अमेरिकी लोगों को इस वीडियो के माध्यम से संदेश भी दिया है, “कितना शानदार साल रहा और हमने अभी ऐसा करना शुरू किया है। हम साथ में, अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं! नए साल की बधाई।” (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख