biodatamaker
✕

उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक कोशिशें फेल : ट्रंप

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (11:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ किए गए कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल हुए हैं और अब सिर्फ एक चीज काम करेगी। ट्रंप की इस बात को कई जानकार युद्ध के अंदेशे के तौर पर देख रहे हैं।
 
परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के प्रमुखों के बीच काफी दिनों से जुबानी जंग होती रही है। इसी सिलसिले में ट्रंप ने ट्वीट किया था कि अमेरिका के राष्ट्रपतियों और प्रशासन द्वारा पिछले 25 वर्षों से उत्तर कोरिया से बात की जा रही है। कई समझौते किए गए और इस मामले में काफी पैसे भी खर्च किए गए।
 
इस ट्वीट में कहा गया है कि इस तरह की चीजें काम नहीं कर पाईं, समझौतों का उल्लंघन उनके बनने के बाद तत्काल किया गया और अमेरिकी वार्ताकारों को बेवकूफ बनाया गया। माफ कीजिए, लेकिन सिर्फ एक चीज काम करेगी।
 
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने के लिए बल प्रयोग से इंकार नहीं किया है। ट्रंप उत्तर कोरिया को पूरी तरह से बर्बाद करने की चेतावनी भी दे चुके हैं।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ईरान, उत्तर कोरिया और इस्लामिक स्टेट को लेकर सैन्य नेतृत्व के साथ हुई हालिया बैठक में पत्रकारों से कहा था कि यह तूफान के आने से पहली की शांति है, हालांकि ट्रंप ने इस टिप्पणी को साफ नहीं किया।
 
पिछले सप्ताह विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के चीन के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर अमेरिका लौटने पर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि उनके दूत उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। (एजेंसी)
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख