biodatamaker
✕

पाकिस्तान से ट्रंप नाराज, इस तरह देंगे कड़ा संदेश...

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (09:22 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने शीर्ष राजनयिक तथा सैन्य सलाहकारों को इस माह के अंत में पाकिस्तान भेजेंगे, ताकि उसे आतंकवाद को पनाह देने को लेकर कड़ा संदेश दिया जा सके।
 
ट्रंप के इस्लामाबाद पर अराजक तत्वों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाने के कुछ हफ्ते बाद अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की इस माह के अंत में पाकिस्तान के दौरे पर जाने की योजना है। अमेरिकी और पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार टिलरसन के अलावा रक्षा मंत्री जिम मैटिस भी पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे।
 
अधिकारियों द्वारा उनके दौरे के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार ट्रंप का यह कड़ा रुख पाकिस्तान को कड़ा संदेश है कि उसे जिहादी समूहों को अपना समर्थन बंद करना होगा।
 
ट्रंप ने अगस्त में अपने संदेश में कहा था, 'हम पाकिस्तान को जहां अरबों डॉलर दे रहे हैं, वहीं वह उन आतंकवादियों को पनाह दे रहा है जिनसे हम लड़ रहे हैं।' ट्रंप के कड़ा रुख अपनाने का संकेत देने के छह हफ्ते बाद अब यह संकेत मिल रहा है कि दक्षिण एशिया में परिदृश्य बदल गया है। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख