biodatamaker

एरिजोना रैली में मीडिया पर बरसे ट्रंप

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (14:51 IST)
फीनिक्स। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रैली में भाषण देते हुए वर्जीनिया में निकाले गए धुर दक्षिणपंथी मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया का बुधवार को आक्रामक तरीके से बचाव किया और व्यापक स्तर पर आलोचना का शिकार बनी अपनी टिप्पणियों के लिए बेईमान मीडिया द्वारा ‘बेईमानी’ से की गई कवरेज की निंदा की।
 
शेर्लोट्सविले में कुछ दिन पूर्व आयोजित रैली में हुई हिंसा के लिए ‘कई पक्षों’ को जिम्मेदार ठहराकर ट्रंप को द्विदलीय गुस्से का सामना करना पड़ा था। उक्त हिंसा में फासीवाद-विरोधी एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।
 
एरिजोना के फीनिक्स में आयोजित रैली में झड़पों के बाद अपने बयानों को दोबारा पढ़ते हुए उन्होंने उनकी टिप्पणियों को गलत ढंग से पेश करने के लिए संवाददाताओं को तो आड़े हाथ लिया लेकिन हिंसा को लेकर अपनी ओर से टालमटोल किए जाने की बात नजरअंदाज कर दी। ट्रंप के इसी बर्ताव से रोष पैदा हुआ था।
 
ट्रंप ने कहा कि बेहद बेईमान मीडिया... मेरा मतलब है मीडिया में मौजूद पूरी तरह बेईमान लोग और फर्जी मीडिया... ये लोग खबरें बनाते हैं। कई मामलों में उनके पास कोई सूत्र नहीं होता। वे कहते हैं कि 'एक सूत्र ने बताया' जबकि वास्तव में ऐसा कुछ होता ही नहीं है। 
 
ट्रंप ने कहा कि वे तथ्यों की जानकारी नहीं देते, जैसे कि वे नहीं बताना चाहते कि घृणा, घृणित भाषण और हिंसा के बारे में मैंने दृढ़ता से बोला और नव-नाजी, श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले लोगों और केकेके की कड़ी निंदा की। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी TET पर शिक्षकों को राहत देने की उठी मांग

चांद या मंगल पर कैसा होगा इंसानों का आशियाना? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया खास 'BHEEM' प्रोजेक्ट का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख