Govardhan puja
✕

ट्रंप के बयान पर बवाल, सफाई में क्या बोला व्हाइट हाउस...

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (12:22 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इस समझौते में भारत और चीन जैसे देशों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए उत्तरदायी नहीं बनाया गया है।
 
पर्यावरणीय रक्षा एजेंसी (ईपीए) के प्रशासक स्कॉट प्रुएट ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि चीन को वर्ष 2030 तक इस समझौते के कार्यान्वयन के लिए कदम नहीं उठाने हैं। भारत को जब तक 2,500 अरब डॉलर की मदद नहीं मिल जाती, तब तक उसका कोई दायित्व नहीं है। 
 
ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से अलग होने की शुक्रवार को घोषणा की थी और उन्होंने कहा था कि अमेरिका इस पर फिर से बातचीत करेगा जिसके एक दिन बाद व्हाइट हाउस की यह प्रतिक्रिया आई है।
 
प्रुएट ने कहा कि जब रूस अपने लक्ष्य तय करता हैं तो वे अपनी बेसलाइन के तौर पर 1990 तय करते हैं, जो उन्हें और अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन जारी रखने की अनुमति देता है। पेरिस समझौता चीन और भारत जैसे देशों की जवाबदेही तय नहीं करता? इस समझौते पर 150 से ज्यादा देशों ने अपनी सहमति जताई है। प्रुएट ने कहा कि ट्रंप ने पेरिस समझौते से हटकर काफी साहसी निर्णय लिया है।
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पर्यावरणीय समझौतों और अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं के सम्मान से पहले अमेरिका के हितों को तरजीह दी है। पेरिस समझौते से अलग होने का यह मतलब नहीं है कि इसे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा था कि पेरिस समझौता इस देश के लिए खराब समझौता है। इसका यह मतलब नहीं है कि हम चर्चा जारी नहीं रख रहे हैं। (भाषा)
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख